टूट कर अहद-ए-तमन्ना की तरह
टूट कर अहद-ए-तमन्ना की तरह
मो'तबर हम रहे फ़र्दा की तरह
शौक़-ए-मंज़िल तो बहुत है लेकिन
चलते हैं नक़्श-ए-कफ़-ए-पा की तरह
जा मिलेंगे कभी गुलज़ारों से
फैलते जाएँगे सहरा की तरह
देख कर हाल-ए-परेशाँ अपना
हम भी हँस लेते हैं दुनिया की तरह
कभी पायाब कभी तूफ़ानी
हम भी हैं दश्त के दरिया की तरह
महफ़िल-ए-नाज़ में रहिए लेकिन
देखिए चश्म-ए-तमाशा की तरह
अपने दुश्मन से हूँ वाक़िफ़ 'ताबिश'
किसी देरीना शनासा की तरह
(616) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
ताबिश देहलवी