ये शहर आफ़तों से तो ख़ाली कोई न था
ये शहर आफ़तों से तो ख़ाली कोई न था
जब हम सख़ी हुए तो सवाली कोई न था
लिक्खा है दास्ताँ में कि गुलशन उजड़ते वक़्त
गुलचीं बे-शुमार थे माली कोई न था
उस दश्त में मिरा ही हयूला था हर तरफ़
मैं ने ही शम-ए-इश्क़ जला ली कोई न था
जलसे उजड़ गए थे किसी ख़ुद-फ़रेब के
ख़ुद ही बजा रहा था वो ताली कोई न था
'ताबिश' हर एक दिल में शरारे थे क़हर के
हो पास जिस के सोज़-ए-बिलाली कोई न था
(787) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
ताबिश कमाल