ढलती रात

कौन जाने कि अभी रात है कितनी बाक़ी

उम्र-ए-हंगामा-ए-ज़ुल्मात है कितनी बाक़ी

अभी हर सम्त धुआँ-धार घटा छाई है

पड़ रही है अभी आकाश से तारीक फुवार

अभी ज़िंदान-ए-ख़मोशी के सियह हुजरे में

सुन रहा हूँ किसी नागिन की मुसलसल फुन्कार

ख़ौफ़ से दुबके हुए बैठे हैं सदहा पंछी

तह-ब-तह शाख़ों की तारीक गुफाओं में अभी

साँस लेने पे हैं मजबूर सुलगते हुए राग

इक फ़ुसूँ-कार ख़ुनुक ख़्वाब की छाँव में अभी

आलम-ए-यास में हैं पेड़ अभी महव-ए-दुआ

जानिब-ए-चर्ख़ उठाए हुए अपनी बाहें

(715) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554