आहिस्ता-रवी शहर को काहिल न बना दे

आहिस्ता-रवी शहर को काहिल न बना दे

ख़ामोशी-ए-ग़म ख़्वाब का माइल न बना दे

इतना भी मोहब्बत को न सोचे मिरी हस्ती

ये मोजज़ा-ए-फ़िक्र कहीं दिल न बना दे

ईसा नहीं फिर भी मुझे अंदेशा है ख़ुद से

हस्ती मिरी कुछ शोबदा-ए-गिल न बना दे

इस तरह तुझे इश्क़ किया है कि ये दुनिया

हम को ही कहीं इश्क़ का हासिल न बना दे

मैं उस से समुंदर ही कोई माँगता लेकिन

डर था वो कहीं फिर कोई साहिल न बना दे

(631) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554