सुर्ख़ फंदे सुनहरी मालाएँ
तेरे पहलू में बर्फ़ का टुकड़ा
जाने पिघलेगा कौन सी रुत में
अब तो पैराहन-ए-हिमाला भी
मिस्ल-ए-दामन-नुमा-ए-क़ैस हुआ
बाल खुलने लगे हैं शीशम के
बुध की सूरत जुमूद की रुत में
बे-नियाज़-ए-लिबास-ए-तख़मीना
थे ज्ञानी जो वो सफ़ेदे भी
हैं सर-ए-राह महव-ए-बोस-ओ-कनार
अपनी ख़ुश-क़ामती पे इतराती
पहनने वाली हैं खजूरें भी
सुर्ख़ फंदे सुनहरी मालाएँ
(667) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554