भूली हुई राहों का सफ़र कैसा लगेगा

भूली हुई राहों का सफ़र कैसा लगेगा

अब लौट के जाएँगे तो घर कैसा लगेगा

हंगामा-ए-हस्ती से निमट कर जो चलेंगे

वो नींद का ख़ामोश नगर कैसा लगेगा

उस ने तो बुलाया है मगर सोच रहा हूँ

महफ़िल में कोई ख़ाक-बसर कैसा लगेगा

अंधे हैं जो दुनिया की चका-चौंद से उन को

सूरज का सवा नेज़े पे सर कैसा लगेगा

जिस रोज़ कि ख़्वाबों में कोई शक्ल न होगी

बे-चेहरगी-ए-ख़्वाब से डर कैसा लगेगा

(621) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554