है किस का इंतिज़ार खुला घर का दर भी है

है किस का इंतिज़ार खुला घर का दर भी है

और जलता इक चराग़ सर-ए-रह-गुज़र भी है

हर लम्हा घर को लौट के जाने का भी ख़याल

हर लम्हा इस ख़याल से दिल को हज़र भी है

तन्हाइयाँ पुकारती रहती हैं आओ आओ

ऐ बेकसी बता कहीं इन से मफ़र भी है

किस तरह काटी कैसे गुज़ारी तमाम उम्र

वो मिल गया तो ऐसे सवालों का डर भी है

क्यूँकर न ज़िंदगी में रहे वहशतों से काम

हर लहज़ा जब गुमाँ हो कोई बाम पर भी है

(576) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554