तेज़ लहजे की अनी पर न उठा लें ये कहीं

तेज़ लहजे की अनी पर न उठा लें ये कहीं

बच्चे नादान हैं पत्थर न उठा लें ये कहीं

जिन जज़ीरों को ये जाते हैं क़नाअत कर लो!

सोचते रहने में लंगर न उठा लें ये कहीं

ए'तिमाद उन पे करो ख़दशा है ये भी वर्ना

दस्त-ए-साहिल से समुंदर न उठा लें ये कहीं

उन के हाथों की तनाबें हैं ज़मीं पर लिपटी

शहर की आँख से मंज़र न उठा लें ये कहीं

अहद भी उन ही का हम-ज़ेहन है सो चुप ही रहें

अगली सदियों के कैलेंडर न उठा लें ये कहीं

(636) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554