मैं रोज़-ए-हिज्र को बरबाद करता रहता हूँ

मैं रोज़-ए-हिज्र को बरबाद करता रहता हूँ

शब-ए-विसाल ही को याद करता रहता हूँ

मेरी ये उँगलियाँ की-पैड पर थिरकती हैं

ख़याल के परिंद आज़ाद करता रहता हूँ

मैं अपने चाहने वालों से क्या कहूँ कि उन्हें

न चाहते हुए नाशाद करता रहता हूँ

फ़क़त दुआएँ मिरी दस्तरस में हैं सो मैं

फ़क़त दुआओं की इमदाद करता रहता हूँ

और इस तरह से मिरी शब गुज़र भी जाती है

सहर को शाम से इरशाद करता रहता हूँ

(635) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554