सफ़र की हद थी जो रात थी

सफ़र की हद थी जो रात थी

कहीं आगे अर्ज़-ए-सबात थी

जो अँधेरा था बे-कनार था

कोई रौशनी बे-जिहात थी

जो सभी दयार गिरा गई

वही बाद-ए-शहर-ए-सिफ़ात थी

ये मिरा वजूद चमक उठा

मिरी रौशनी मिरे सात थी

जो न खुल सका तिरा भेद था

जो न हो सकी मिरी बात थी

(681) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554