हक़ीक़त से जो आश्ना हो गया

हक़ीक़त से जो आश्ना हो गया

क़ुयूद-ए-हवस से रिहा हो गया

नुक़ूश-ए-अमल को मिटा कर कोई

अमीर-ए-तिलिस्म-ए-दुआ हो गया

वो क़ैद-ए-तसव्वुर से आज़ाद है

लताफ़त का जो आइना हो गया

तही-दामनी से पशेमाँ थे हम

वो तर-दामनी पर ख़फ़ा हो गया

है चेहरों पे क्यूँ छाई पज़मुर्दगी

शगुफ़्ता दिलों को ये क्या हो गया

जो ख़ुद ख़ालिक़-ए-मुद्दआ' था कभी

वही बंदा-ए-मुद्दआ हो गया

'वफ़ा' मय-कदे अब न जाए कोई

वो रिंद-ए-अज़ल पारसा हो गया

(615) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554