मुमकिन नहीं है अपने को रुस्वा वफ़ा करे

मुमकिन नहीं है अपने को रुस्वा वफ़ा करे

दुनिया-ए-बे-सबात की ख़ातिर दुआ करे

नूर-ए-वजूद और अगर हौसला करे

शम-ए-हयात जल के भी कुछ लौ दिया करे

मर मर के कोई कब तलक आख़िर जिया करे

क्यूँ हर नफ़स से ज़ीस्त के ता'ने सुना करे

जब कोशिश-ए-तमाम भी रह जाए ना-तमाम

ऐ हासिल-ए-हयात बता कोई क्या करे

जो ग़म नसीब-ए-यार हो ख़ुद अपनी ज़ीस्त पर

कब तक निगाह-ए-नाज़ का वो आसरा करे

है आलम-ए-वजूद पे छाया हुआ जुमूद

ऐ काश इंक़लाब कोई फ़ैसला करे

अब आरज़ू यही है दम-ए-नज़्अ' ऐ 'वफ़ा'

ग़ैर-अज़-ख़ुदा न याद रहे कुछ ख़ुदा करे

(855) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554