वही हादसों के क़िस्से वही मौत की कहानी
वही हादसों के क़िस्से वही मौत की कहानी
अभी दस्तरस से बाहर है शुऊर-ए-ज़िंदगानी
जो मिटा के अपनी हस्ती बना ग़म-गुसार-ए-सहरा
उसे रास कैसे आती तिरे दर की पासबानी
वही शख़्स ला-उबाली हुआ मुंकिर-ए-हक़ीक़त
जिसे चिलमनों की साज़िश से मिली थी बद-गुमानी
न ग़ुबार-ए-कारवाँ है न निशान-ए-राह-ए-मंज़िल
कोई अक्स-ए-मावरा की करे कैसे तर्जुमानी
जो फ़ज़ा-ए-बहर-ओ-बर को करे और भी मुनव्वर
करो ऐ 'वफ़ा' मुसख़्ख़र वो शुआ-ए-आसमानी
(764) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554