आशिक़ हुए तो इश्क़ में होश्यार क्यूँ न थे
आशिक़ हुए तो इश्क़ में होश्यार क्यूँ न थे
हम इन के मदह-ख़्वाँ सर-ए-बाज़ार क्यूँ न थे
हाँ जब सितम को ऐन करम कह रहे थे लोग
हम भी शरीक-ए-गर्मी-ए-गुफ़्तार क्यूँ न थे
जब चल रहा था वक़्त पे जादू निगाह का
इक हम असीर-ए-चशम-ए-फुसूँ-कार क्यूँ न थे
अब क्या शहीद-ए-नाज़ बने फिर रहे हैं लोग
मरने का शौक़ था तो सरदार क्यूँ न थे
'वारिस' ये शाइरी सम-ए-क़ातिल से कम नहीं
आप इस बला-ए-जाँ से ख़बर-दार क्यूँ न थे
(736) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
वारिस किरमानी