ये क़दम क़दम कशाकश दिल बे-क़रार क्या है
ये क़दम क़दम कशाकश दिल बे-क़रार क्या है
जो यक़ीं न हो अमल पर तो नशात-ए-कार क्या है
ब-ख़ुदा नसीम-ए-गुलशन तिरी वहशतों के सदक़े
ये मिज़ाज-ए-नामा-बर है तो मिज़ाज-ए-यार क्या है
वो करम न हो सितम हो कोई बात कम से कम हो
ये अदा-ए-बे-नियाज़ी मिरे ग़म-गुसार क्या है
ये हम अहल-ए-ग़म की मंज़िल है दबे क़दम गुज़र जा
कि अजल यहाँ के फ़ित्नों में तिरा शुमार क्या है
अभी आ के नग़्मा-ए-दिल की बहार देख जाओ
मैं नवा-ए-ख़ुद-शिकन हूँ मिरा ए'तिबार क्या है
(721) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
वारिस किरमानी