धुएँ की ओट से बाहर भी आ गया होता

धुएँ की ओट से बाहर भी आ गया होता

हमारे साथ अगर रिश्ता-ए-हवा होता

उसे भी शो'लगी-ए-रब्त की शिकायत थी

सुलगती आँख की दर्ज़ों में और क्या होता

जहाँ न पेड़ उगे थे न आग ही बरसी

वहाँ हमारे लिए कौन सा ख़ुदा होता

मैं एहतिजाज से बाहर भी सोचता शायद

शब-ए-फ़रार अगर कोई दर खुला होता

तड़प नहीं न सही ख़ैर-मक़्दमी के लिए

तिरा तपाक न होता तिरा गिला होता

(535) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554