किवाड़ बंद भी है और नीम-वा भी है

किवाड़ बंद भी है और नीम-वा भी है

वो रूप अनूप ज़रा ख़ुश ज़रा ख़फ़ा भी है

शरीक-ए-राह-ए-वफ़ा गुल-सरिश्त माह-ब-कफ़

क़तील-ए-गर्दिश-ए-दौराँ बरहना-पा भी है

हक़ीक़तों से फ़सानों को क्या इलाक़ा है

ख़ुदा नहीं भी है लोगो मगर ख़ुदा भी है

हुजूम-ए-नग़्मा-ओ-निकहत में यूँ तो होता है

ख़ता मुआफ़ ख़ता तो नहीं ख़ता भी है

वही ग़ज़ल की रिवायात-ए-काफ़िरी हैं अभी

वही हिजाब वही शोख़ी-ए-अदा भी है

उफ़ुक़ उफ़ुक़ अभी इंसाँ की मंज़िलें हैं 'वक़ार'

उसी ज़मीं पे मगर राह-ए-इर्तिक़ा भी है

(850) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554