मैं नाम-लेवा हूँ तेरा तू मो'तबर कर दे

मैं नाम-लेवा हूँ तेरा तू मो'तबर कर दे

हयात ख़ूब नहीं है तू मुख़्तसर कर दे

हिसार-ए-ज़ात के ज़िंदान-ए-बे-अमाँ की ख़ैर

ग़ुबार-ए-राह की सूरत ही मुन्तशर कर दे

दरोग़-ए-मस्लहत-आमेज़ के ख़राबे में

अना-पसंद मिज़ाजों को दर-ब-दर कर दे

गए दिनों को तलाशें कि अगली रुत में खुलें

तू मौसमों को हवाओं से बा-ख़बर कर दे

लिबास-ए-फ़क़्र में इतनी तवंगरी तो रहे

दिल-ए-ग़रीब को वुसअ'त में बहर-ओ-बर कर दे

मैं एक उम्र से जागा किया हूँ जिस के लिए

दुआ-ए-नीम-शबी में ज़रा असर कर दे

'वक़ार' शख़्स कि शाइ'र न उस की फ़िक्र न फ़न

तमाम ऐब हैं चाहे तो सब हुनर कर दे

(821) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554