क्या हिज्र में जी निढाल करना

क्या हिज्र में जी निढाल करना

कुछ ज़िक्र-ए-शब-ए-विसाल करना

जो कुछ भी गुज़र रही है सह लो

कुछ उस से न अर्ज़-ए-हाल करना

ग़म उस के अता किए हुए हैं

ग़म का न कभी मलाल करना

मैं तुम से बिछड़ के जी सकूँगा

ऐसा न कभी ख़याल करना

जिस तरह जिए हैं हम जहाँ में

पेश ऐसी कोई मिसाल करना

मैं जिस का जवाब न दे पाऊँ

ऐसा भी कोई सवाल करना

तुम साथ रहे तो हम ने 'वाली'

सीखा ही नहीं कमाल करना

(791) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554