कल तलक जो था तसव्वुर अंजुमन-आराइयों का

कल तलक जो था तसव्वुर अंजुमन-आराइयों का

वो मुक़द्दर बन गया है अब मिरी तन्हाइयों का

ज़िंदगानी फिर बिखरने टूटने वाली है शायद

ऐ ज़मीं फिर आ गया मौसम तिरी अंगड़ाइयों का

इस जहाँ में आज जिस के सर पे ताज-ए-ख़ुसरवी है

सारा क़िस्सा बस इसी के नाम है दानाइयों का

आदमी मुझ को बनाया है उन्ही रुस्वाइयों ने

है अज़ल से साथ मेरा और मिरी रुस्वाइयों का

ऐ 'वली' रिश्ता समुंदर से है दिल का कुछ यक़ीनन

कोई अंदाज़ा लगा पाया न उन गहराइयों का

(749) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554