हक़ीक़त है कि नन्हा सा दिया हूँ

हक़ीक़त है कि नन्हा सा दिया हूँ

मगर हर हाल में जलता रहा हूँ

जमाल-ए-सुब्ह से ना-आश्ना हूँ

किसी तारीक शब की बद-दुआ' हूँ

वो ऐसा छा गया है ज़ेहन-ओ-दिल पर

जिधर देखूँ उसी को देखता हूँ

कोई तो ढूँड कर मुझ को निकाले

मैं अपने शहर-ए-जाँ में खो गया हूँ

जो है तमसील-ए-हुस्न-ए-पारसाई

'वली' मैं ऐसा रिंद-ए-पारसा हूँ

(4147) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554