पास होते हुए जुदा क्यूँ है
पास होते हुए जुदा क्यूँ है
इस क़दर हम से वो ख़फ़ा क्यूँ है
तौबा कर ली जब उस ने पीने से
जानिब-ए-मय-कदा गया क्यूँ है
निकहत-ए-गुल चमन में है मौजूद
जाने आवारा फिर सबा क्यूँ है
मुझ पे जौर-ओ-सितम ही अच्छे थे
मेहरबाँ अब वो बेवफ़ा क्यूँ है
हैं सभी पर तुम्हारे मेहर-ओ-करम
मुझ पे लेकिन सितम रवा क्यूँ है
ज़ुल्फ़ बिखरी है शाम से पहले
ये अदा क्या है ये अदा क्यूँ है
तालिब-ए-दीद कब से है 'ग़ाज़ी'
वो हिजाबात में छुपा क्यूँ है
(999) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554