हर नज़र में है असासा अपना
हर नज़र में है असासा अपना
चाक-दर-चाक है ख़ेमा अपना
कोई परतव है न साया उस का
जिस के होने से है होना अपना
किस की लौ राह-ए-सहर देखेगी
शाम की शाम है शो'ला अपना
लिपटे जाते हैं किनारों से भी
और दरिया पे भी दावा अपना
छोड़ बैठे हैं फ़क़ीरी लेकिन
अभी तोड़ा नहीं कासा अपना
दर-ए-ख़ुसरव पे चला है फ़रहाद
रेहन रख आए न तेशा अपना
किन गुमानों में घिरे हो 'यूसुफ़'
कभी देखो तो सरापा अपना
(893) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554