आँख में ठहरा हुआ सपना बिखर भी जाएगा
आँख में ठहरा हुआ सपना बिखर भी जाएगा
रात-भर में नींद का नश्शा उतर भी जाएगा
दिन की चमकीली सदाओं से गुरेज़ाँ राह-रौ
शाम की सरगोशियाँ सुन कर ठहर भी जाएगा
जिस्म-ओ-जाँ में जलती-बुझती लरज़िशें रह जाएँगी
वो मिरे एहसास को छूकर गुज़र भी जाएगा
बे-तअल्लुक़ सी करेगा गुफ़्तुगू मुझ से मगर
उस का लहजा उस की बातों से मुकर भी जाएगा
वो भी होगा आहटों का मुंतज़िर मेरी तरह
और फ़क़त झोंका हवा का उस के घर भी जाएगा
(979) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554