पहले मैं तेरी नज़र में आया

पहले मैं तेरी नज़र में आया

फिर कहीं अपनी ख़बर में आया

मैं तिरे एक ही पल में ठहरा

तू मिरे शाम-ओ-सहर में आया

मुझ पे छाई रहीं पलकें तेरी

मैं कहाँ साया-ए-ज़र में आया

एक मैं ही तिरी धुन में निकला

एक तू ही मिरे घर में आया

हम जो इक साथ चले तो 'यूसुफ़'

आसमाँ गर्द-ए-सफ़र में आया

(895) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554