जान-ए-बे-ताब अजब तेरे ठिकाने निकले

जान-ए-बे-ताब अजब तेरे ठिकाने निकले

बारिश-ए-संग में सब आइना-ख़ाने निकले

सब बड़े ज़ोम से आए थे नए सूरत-गर

सब के दामन से वही ख़्वाब पुराने निकले

रात हर वादा-ओ-पैमान अमर लगता था

सुब्ह के साथ कई उज़्र बहाने निकले

ऐ किसी आते हुए ज़िंदा ज़माने के ख़याल

हम तिरे रास्ते में पलकें बिछाने निकले

कास-ए-दर्द लिए कब से खड़े सोचते हैं

दस्त-ए-इम्कान से क्या चीज़ न जाने निकले

हर्फ़-ए-इंकार सर-ए-बज़्म कहा मैं ने 'ज़फ़र'

लाख अंदेशे मिरे दिल को डराने निकले

(1278) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554