हर सम्त शोर-ए-बंदा ओ साहिब है शहर में

हर सम्त शोर-ए-बंदा ओ साहिब है शहर में

क्या अहद-ए-तल्ख़ हिफ़्ज़-ए-मरातिब है शहर में

हर ना-रवा रवा है ब-ईं नाम-ए-मस्लहत

इक कार-ए-इश्क़ ग़ैर-मुनासिब है शहर में

किस हुस्न-ए-पुर-तजल्ली की हर चीज़ है असीर

हैबत ये किस के हुक्म की ग़ालिब है शहर में

इक ख़ौफ़-ए-दुश्मनी जो तआक़ुब में सब के है

इक हर्फ़-ए-लुत्फ़ जो कहीं ग़ाएब है शहर में

मैं तन्हा बीना शख़्स हूँ अम्बोह-ए-ख़ल्क़ में

सब आइनों का रुख़ मिरी जानिब है शहर में

इस ख़ाक-ए-मुर्दा पर किसे आवाज़ दें 'ज़फ़र'

हिजरत हम ऐसे लोगों पे वाजिब है शहर में

(1012) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554