बदन से रूह तलक हम लहू लहू हुए हैं

बदन से रूह तलक हम लहू लहू हुए हैं

तुम्हारे इश्क़ में अब जा के सुर्ख़-रू हुए हैं

हवा के साथ उड़ी है मोहब्बतों की महक

ये तज़्किरे जो मिरी जान कू-ब-कू हुए हैं

वो शब तो कट गई जो प्यास की थी आख़िरी शब

शरीक गिर्या-ए-शबनम में अब सभू हुए हैं

तुम्हारे हुस्न की तश्बीब ही कही है अभी

चराग़ जलने लगे फूल मुश्क-बू हुए हैं

अजीब लुत्फ़ है इस टूटने बिखरने में

हम एक मुश्त-ए-ग़ुबार अब चहार-सू हुए हैं

बजा है ज़िंदगी से हम बहुत रहे नाराज़

मगर बताओ ख़फ़ा तुम से भी कभू हुए हैं

मैं तार-तार 'ज़फ़र' हो गया हूँ जिस के सबब

फ़लक के चाक उसी फ़िक्र से रफ़ू हुए हैं

(1027) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554