ख़्वाब रंगों से बनी है याद ताज़ा
ख़्वाब रंगों से बनी है याद ताज़ा
धूप लिख लाई मुबारक याद ताज़ा
फिर बहा ले जाएगा लावा लहू का
संग-दिल पर घर की रख बुनियाद ताज़ा
आब-ए-ताज़ा ख़ंजर-ए-ख़ामोश को दे
है बुरीदा-लब पे इक फ़रियाद ताज़ा
बे-सुतूनी फिर उठाए संग सर है
चाहती है जू-ए-ख़ूँ फ़रहाद ताज़ा
बे-चराग़ाँ बस्तियों को ज़िंदगी दे
इक सितम ऐसा भी कर ईजाद ताज़ा
आसमाँ सर पर भी क्या क़ाएम नहीं है
कुछ तो कह ऐ उक़्दा-ए-उफ़्ताद ताज़ा
ऐसी संगीं चुप कि दिल फटने लगा है
कुछ तो ऐ शो'ला-नवा इरशाद ताज़ा
(880) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554