टूटे तख़्ते पर समुंदर पार करने आए थे

टूटे तख़्ते पर समुंदर पार करने आए थे

हम-सफ़र तूफ़ान-ए-ग़म से प्यार करने आए थे

डर के जंगल की फ़ज़ा से पीछे पीछे हो लिए

लोग छुप कर क़ाफ़िले पर वार करने आए थे

इस गुनह पर मिल रही है संग-सारी की साज़ी

पत्थरों को नींद से बेदार करने आए थे

लोग समझे अपनी सच्चाई की ख़ातिर जान दी

वर्ना हम तो जुर्म का इक़रार करने आए थे

वो भी कर्ब-ए-ख़ुद-बयानी में 'ज़फ़र' ग़लताँ मिला

जिस से अपनी ज़ात का इज़हार करने आए थे

(885) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

TuTe TaKHte Par Samundar Par Karne Aae The In Hindi By Famous Poet Zafar Ghauri. TuTe TaKHte Par Samundar Par Karne Aae The is written by Zafar Ghauri. Complete Poem TuTe TaKHte Par Samundar Par Karne Aae The in Hindi by Zafar Ghauri. Download free TuTe TaKHte Par Samundar Par Karne Aae The Poem for Youth in PDF. TuTe TaKHte Par Samundar Par Karne Aae The is a Poem on Inspiration for young students. Share TuTe TaKHte Par Samundar Par Karne Aae The with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.