जो अपनी है वो ख़ाक-ए-दिल-नशीं ही काम आएगी

जो अपनी है वो ख़ाक-ए-दिल-नशीं ही काम आएगी

गिरोगे आसमाँ से जब ज़मीं ही काम आएगी

यहाँ से मत उठा बिस्तर कि इस सफ़्फ़ाक आँधी में

ये टूटी फूटी दीवार-ए-यक़ीं ही काम आएगी

उठा रक्खा था सहरा सर पे तुम ने कौन मानेगा

झटकना मत कि ये गर्द-ए-जबीं ही काम आएगी

वो दिन आएगा जब सारे समुंदर सूख जाएँगे

मियाँ अंदर की जू-ए-आतशीं ही काम आएगी

कोई आँखों के शोले पोंछने वाला नहीं होगा

'ज़फ़र' साहब ये गीली आस्तीं ही काम आएगी

(1197) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554