दरिया-ए-तुंद-मौज को सहरा बताइए

दरिया-ए-तुंद-मौज को सहरा बताइए

सीधा भी हो सवाल तो उल्टा बताइए

जैसा भी है वो सामने सब के है किस लिए

ऐसा बताइए उसे वैसा बताइए

क्यूँ छोड़ कर गया था वो क्यूँ फिर से आ गया

आगे बता भी सकते थे अब क्या बताइए

महफ़िल की रौनक़ें हों कि बाज़ार का हुजूम

ये दिल जहाँ भी हो इसे तन्हा बताइए

या क़त्ल कीजिए उसे अपने ही नाम पर

या अजनबी को शहर का रस्ता बताइए

जिस की कभी झलक भी न देखी हो उम्र भर

तू ही बता 'ज़फ़र' उसे कैसा बताइए

(1021) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Dariya-e-tund-mauj Ko Sahra Bataiye In Hindi By Famous Poet Zafar Iqbal. Dariya-e-tund-mauj Ko Sahra Bataiye is written by Zafar Iqbal. Complete Poem Dariya-e-tund-mauj Ko Sahra Bataiye in Hindi by Zafar Iqbal. Download free Dariya-e-tund-mauj Ko Sahra Bataiye Poem for Youth in PDF. Dariya-e-tund-mauj Ko Sahra Bataiye is a Poem on Inspiration for young students. Share Dariya-e-tund-mauj Ko Sahra Bataiye with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.