तिरे लबों पे अगर सुर्ख़ी-ए-वफ़ा ही नहीं

तिरे लबों पे अगर सुर्ख़ी-ए-वफ़ा ही नहीं

तो ये बनाओ ये सज धज तुझे रवा ही नहीं

मैं तेरी रूह की पत्ती की तरह काँप गया

हवा-ए-सुब्ह-ए-सुबुक-गाम को पता ही नहीं

किसी उमीद के फूलों भरे शबिस्ताँ से

जो आँख मल के उठा हूँ तो वो हुआ ही नहीं

फ़राज़-ए-शाम से गिरता रहा फ़साना-ए-शब

गदा-ए-गौहर-ए-गुफ़्तार ने सुना ही नहीं

चमक रहा है मिरी ज़िंदगी का हर लम्हा

मैं क्या करूँ कि मिरी आँख में ज़िया ही नहीं

(1378) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554