बिगड़ कर अदू से दिखाते हैं आप

बिगड़ कर अदू से दिखाते हैं आप

बनावट की बातें बनाते हैं आप

बढ़ाने को क़िस्से शब-ए-वस्ल में

फ़साने अदू के सुनाते हैं आप

किसी को तजल्ली किसी को जवाब

अजब कुछ लगाते-बुझाते हैं आप

बिगड़ने के अस्बाब लाज़िम नहीं

नई बात दिल से बनाते हैं आप

न आना था गर आए क्यूँ ख़्वाब में

मगर सोते फ़ित्ने जगाते हैं आप

बंधे क्या किसी से उम्मीद-ए-विसाल

नज़र से नज़र कब मिलाते हैं आप

(1050) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554