इस अदा से इश्क़ का आग़ाज़ होना चाहिए

इस अदा से इश्क़ का आग़ाज़ होना चाहिए

सोज़ भी दिल में ब-क़द्र-ए-साज़ होना चाहिए

जब मोहब्बत को सरापा राज़ होना चाहिए

क्यूँ शिकस्त-ए-दिल की फिर आवाज़ होना चाहिए

आप खुल जाएगा ये बाब-ए-क़फ़स ऐ हम-नशीं

दिल में पैदा जुरअत-ए-पर्वाज़ होना चाहिए

हर नवा-ए-आरज़ू को इज़्तिराब-ए-शौक़ में

दिल के हर पर्दे से हम-आवाज़ होना चाहिए

इज़्न-ए-जल्वा मिल चुका है अब तुझे ए चश्म-ए-शौक़

कामयाब-ए-जल्वा-गाह-ए-नाज़ होना चाहिए

इश्क़ से बे-ए'तिनाई पर कभी इफ़्शा न हो

इतना संजीदा मिरा हमराज़ होना चाहिए

जो मिरे जज़्बात का इज़हार तक होने न दे

हुस्न को इतना ज़माना-साज़ होना चाहिए

हर ख़लिश दिल की बिना-ए-कैफ़ का उन्वान हो

सोज़ में शामिल नशात-ए-साज़ होना चाहिए

मेरे इल्हाम-ए-सुख़न में फ़ैज़ है सीमाब का

'ज़ेब' बज़्म-ए-शेर में मुम्ताज़ होना चाहिए

(1192) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554