दस्त-ए-तलब दराज़ ज़ियादा न कर सके
दस्त-ए-तलब दराज़ ज़ियादा न कर सके
हम ज़िंदगी से कोई तक़ाज़ा न कर सके
चूँकि करम पे हम तिरे शुबह न कर सके
बस ऐ ख़ुदा गुनाह से तौबा न कर सके
जब ए'तिबार-ए-ज़ौक़-ए-नज़र भी न मिल सका
नज़रों को अपनी वक़्फ़-ए-नज़ारा न कर सके
तू जब क़रीब-ए-जाँ भी क़रीब-नज़र भी था
हम भी ब-ज़ोम-इश्क़ इआदा न कर सके
फिर तो तिरा ख़याल भी आया नहीं कभी
फिर हम तिरी तलब भी गवारा न कर सके
(1105) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
ज़ैन रामिश