रात आँसू को तिरी आँख में देखा हम ने

रात आँसू को तिरी आँख में देखा हम ने

रख दिया तोड़ के जैसे कोई तारा हम ने

गुम-शुदा जिस्म मिले हल्क़ा-ए-बाज़ू जागे

शाम से ओढ़ लिया आज सवेरा हम ने

ग़म में ख़ुश रहते हैं हर साया-ए-क़ुर्बत से दूर

अब बदल डाला मिज़ाज अहल-ए-वफ़ा का हम ने

ओस में महकी हुई रात के पोंछे आँसू

सुब्ह को दे दिया हँसता हुआ चेहरा हम ने

ख़त्म ख़ुश-फहमी-ए-सैराबी हुई होंटों तक

आँख से देखा है प्यासा कोई दरिया हम ने

चख लिया जज़्बा-ए-वारफ़्ता ने इक रंग-ए-हयात

कर लिया अपने लब-ए-सादा को झूटा हम ने

(1106) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554