बुझ कर भी शो'ला दाम-ए-हवा में असीर है
बुझ कर भी शो'ला दाम-ए-हवा में असीर है
क़ाएम अभी फ़ज़ा में धुएँ की लकीर है
गुज़रा हूँ उस के दर से तो कुछ माँग लूँ मगर
कश्कोल बे-तलब है सदा बे-फ़क़ीर है
जो चाहे अच्छे दामों में उस को ख़रीद ले
वो आदमी बुरा नहीं पर बे-ज़मीर है
दिल पर लगी है सब के वही मोहर बर्फ़ की
ज़ाहिर में गर्म-जोशी-ए-दस्त-ए-सफ़ीर है
ढूँडे से आदमी नहीं मिलता यहाँ पे 'ज़ेब'
यूँ इस दयार-ए-बहर में गौहर कसीर है
(1153) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
ज़ेब ग़ौरी