ख़ाक आईना दिखाती है कि पहचान में आ

ख़ाक आईना दिखाती है कि पहचान में आ

अक्स-ए-नायाब मिरे दीदा-ए-हैरान में आ

है शरारा हवस-आमादा-ए-परवाज़ बहुत

यम-ए-ज़ुल्मात बुलाता है कि तूफ़ान में आ

जगमगाता हुआ ख़ंजर मिरे सीने में उतार

रौशनी ले के कभी ख़ाना-ए-वीरान में आ

इस तरह छुप कि कोई ढूँढ निकाले तुझ को

आसमानों से उतर कर हद-ए-इमकान में आ

बैठ जा अपने कटे सर को लिए हाथों में

थक गया मैं भी यहाँ गंज-ए-शहीदान में आ

रमना ख़ाली रम-ए-आहू-ए-मआनी से हुआ

छुप के बैठा ही था मैं 'ज़ेब' नियस्तान में आ

(1038) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554