उजड़ी हुई बस्ती की सुब्ह ओ शाम ही क्या

उजड़ी हुई बस्ती की सुब्ह ओ शाम ही क्या

ख़ाक उड़ाने वालों का अंजाम ही क्या

पास से हो कर यूँही गुज़र जाती है सबा

दीवाने के नाम कोई पैग़ाम ही क्या

जो भी तुम्हारे जी में आए कह डालो

हम मस्ताने लोग हमारा नाम ही क्या

दौर-ए-मय-ओ-साग़र भी अपने शबाब पे है

गर्दिश में है चर्ख़-ए-नीली-फ़ाम ही क्या

'ज़ेब' के मर जाने की तो ये उम्र न थी

डूब गया सूरज बाला-ए-बाम ही क्या

(1175) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

UjDi Hui Basti Ki Subh O Sham Hi Kya In Hindi By Famous Poet Zeb Ghauri. UjDi Hui Basti Ki Subh O Sham Hi Kya is written by Zeb Ghauri. Complete Poem UjDi Hui Basti Ki Subh O Sham Hi Kya in Hindi by Zeb Ghauri. Download free UjDi Hui Basti Ki Subh O Sham Hi Kya Poem for Youth in PDF. UjDi Hui Basti Ki Subh O Sham Hi Kya is a Poem on Inspiration for young students. Share UjDi Hui Basti Ki Subh O Sham Hi Kya with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.