उस के क़ुर्ब के सारे ही आसार लगे
उस के क़ुर्ब के सारे ही आसार लगे
हवा में लहराते गेसू-ए-यार लगे
दिल भी क्या नैरंग-ए-सराब-ए-आरज़ू है
रौनक़ देखो तो कोई बाज़ार लगे
मैं घबरा कर तुझ को पुकारूँ तो ये फ़लक
आँगन बीच बहुत ऊँची दीवार लगे
इक बे-मा'नी मह्विय्यत सी है शब-ओ-रोज़
सोचो तो जो कुछ है सब बेकार लगे
मेरी अना उफ़्तादगी में भी क्या है 'ज़ेब'
कोई हाथ बढ़ाए तो तलवार लगे
(1054) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
ज़ेब ग़ौरी