दिल धुआँ देने लगे आँख पिघलने लग जाए

दिल धुआँ देने लगे आँख पिघलने लग जाए

तुम जिसे देख लो इक बार वो जलने लग जाए

रक़्स करती हैं कई रौशनियाँ कमरे में

उस का चेहरा न कहीं रंग बदलने लग जाए

तेज़-रफ़्तारी-दुनिया न बदल दे मेआर

शाम के साथ कहीं उम्र न ढलने लग जाए

रौशनी में तिरी रफ़्तार से करता हूँ सफ़र

ज़िंदगी मुझ से कहीं तेज़ न चलने लग जाए

रिसता पानी भी ग़नीमत है वो दिन दूर नहीं

रौज़न-ए-चश्म से जब रेत निकलने लग जाए

रेग-ए-सहरा है तिरे जिस्म के सोने की मिसाल

आँख फ़िस्ले तो कभी पाँव फिसलने लग जाए

शाख़-ए-दिल काट के मिट्टी में दबा दी हम ने

काश ऐसा हो कि ये फूलने-फलने लग जाए

हम भी हंगामा-ए-बाज़ार-ए-जहाँ से गुज़रे

जैसे 'ज़ीशान' कोई नींद में चलने लग जाए

(1238) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554