आँखों के सामने कोई मंज़र नया न था
आँखों के सामने कोई मंज़र नया न था
बस वो ज़रा सा फ़ासला बाक़ी रहा न था
अब इस सफ़र का सिलसिला शायद ही ख़त्म हो
सब अपनी अपनी राह लें हम ने कहा न था
दरवाज़े आज बंद समझिए सुलूक के
ये चलने वाला दूर तलक सिलसिला न था
ऊँची उड़ान के लिए पर तौलते थे हम
ऊँचाइयों पे साँस घुटेगी पता न था
कोशिश हज़ार करती रहें तेज़ आँधियाँ
लेकिन वो एक पत्ता अभी तक हिला न था
सब ही शिकार-गाह में थे ख़ेमा-ज़न मगर
कोई शिकार करने को अब तक उठा न था
अच्छा हुआ कि गोशा-नशीनी की इख़्तियार
'आशुफ़्ता' और इस के सिवा रास्ता न था
(1728) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
आशुफ़्ता चंगेज़ी