ख़ुदा की जगह ख़ाली है
शंकर डमरू का मुतबादिल तलाश कर चुका
गोपियाँ अब किसी ऊधौ की मुहताज नहीं
ट्रंक कॉल
उन की समस्याओं का हल है
इज़राईल!
एटम और हेलियम के हक़ में
दस्त-बरदार होने की फ़िक्र में है
इस्राफ़ील की जमालियाती हिस को जिला मिल गई
अब वो किसी म्यूज़िक-स्कूल में दाख़िला ले लेगा
फ़ूड-कॉरपोरेशन का मुतालबा:
'मीकाईल का रिटायरमेंट' मान लिया गया है
वायरलेस-टेलिग्राफी का मोहकमा
अफ़सर-ए-आला के ओहदे के लिए
जिबरईल की दरख़्वास्त पर ग़ौर कर रहा है
'ख़ुदा की जगह ख़ाली है'
मुतमन्नी हज़रात फ़ौरन से पेश-तर दरख़्वास्त दें!
(2049) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
आशुफ़्ता चंगेज़ी