नजात

नुज़ूल-ए-इताब की घड़ी

नज़दीक है……

दरबारी कुत्ते!

रू-पोश बाग़ियों की तलाश में

ज़मीनें सूँघते फिर रहे हैं

सरबराहों की क़ुव्वत-ए-फ़ैसला जवाब दे चुकी है

उन के मफ़्लूज हाथ

दरबारियों के रचाए षड़यंत्रों पर

क्यूँ दस्तख़त करने की मशीनें हैं

उन की ज़बानें सिर्फ़ धमकियाँ बोलती हैं

उन के अना-परस्त कान

गिड़गिढ़ाहटें सुनने के आदी हो चुके हैं

मुशीरों और सलाह-कारों का दावा है

कि वो जल्द ही सरबराहों को

दस्त-ख़तों की ज़हमत से भी नजात दिलाने का रास्ता ढूँड निकालेंगे!

(1392) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554