फिर आया जाम-ब-कफ़ गुल-एज़ार ऐ वाइज़

फिर आया जाम-ब-कफ़ गुल-एज़ार ऐ वाइज़

शिकस्त-ए-तौबा की फिर है बहार ऐ वाइज़

न जान मुझ को तू मुख़्तार सख़्त हूँ मजबूर

नहीं है दिल पे मिरा इख़्तियार ऐ वाइज़

अनार-ए-ख़ुल्द को तू रख के हैं पसंद हमें

कुचें वो यार की रश्क-ए-अनार ऐ वाइज़

उसी की काकुल पुर-पेच की क़सम है मुझे

कि तेरे वाज़ हैं सब पेचदार ऐ वाइज़

हमारे दर्द को क्या जाने तू कि तुझ को है

न दर्द-ए-यार न दर्द-ए-दयार ऐ वाइज़

किया जो ज़िक्र-ए-क़यामत ये क्या क़यामत की

कि याद आया मुझे क़द-ए-यार ऐ वाइज़

भुलाएगा न कभी याद-ए-गुल-रुख़ाँ 'एहसाँ'

कोई वो समझे है समझा हज़ार ऐ वाइज़

(1329) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554