अभी गुनाह का मौसम है आ शबाब में आ

अभी गुनाह का मौसम है आ शबाब में आ

नशा उतरने से पहले मिरी शराब में आ

धनक सी ख़्वाब सी ख़ुशबू सी फिर बरस मुझ पर

नई ग़ज़ल की तरह तू मिरी किताब में आ

उठा न देर तक एहसान मौसम-ए-गुल का

मैं ज़िंदगी हूँ मुझे जी मिरे अज़ाब में आ

वो मेरे लब के परिंदे वो तेरा झील-बदन

बुझा न प्यास मिरी तू मगर सराब में आ

तिरे दरीचे से है दूर मेरा दरवाज़ा

अगर तू दर्द है मेरा तो दिल के बाब में आ

मैं तुझ को जागती आँखों से छू सकूँ न कभी

मिरी अना का भरम रख ले मेरे ख़्वाब में आ

(1646) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554