ख़ुश-शनासी का सिला कर्ब का सहरा हूँ मैं

ख़ुश-शनासी का सिला कर्ब का सहरा हूँ मैं

कौन पहचाने कि इक दश्त-ए-तमन्ना हूँ मैं

सर्द पानी की ज़बाँ चाटती रहती है मुझे

कोहर में डूबा हुआ कोई जज़ीरा हूँ मैं

अपनी वीरान सी आँखों को सजा लो मुझ से

फिर न हाथ आऊँगा उड़ता हूँ सपना हूँ मैं

भूल जाओगे मुझे तुम भी सहर होने तक

आख़िर-ए-शब का कोई टूटता लम्हा हूँ मैं

टूटा-फूटा ही सही फिर भी कशिश रखता हूँ

मुझ से महज़ूज़ तो हो लो कि खिलौना हूँ मैं

एक दुश्नाम है ये तर्ज़-ए-तआ'रुफ़ मुझ को

यारो इस शहर का देरीना शनासा हूँ मैं

(1440) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554