न कर्ब-ए-हिज्र न कैफ़्फ़ियत-ए-विसाल में हूँ
न कर्ब-ए-हिज्र न कैफ़्फ़ियत-ए-विसाल में हूँ
मुझे न छेड़िए अब मैं अजीब हाल में हूँ
तमाम रंग-ए-इबारत में सोज़-ए-जाँ से मिरे
मैं हुस्न-ए-ज़ात हूँ और मंज़िल-ए-जमाल में हूँ
मिरा वजूद ज़रूरत है हर ज़माने की
मैं रौशनी की तरह ज़ेहन-ए-माह-ओ-साल में हूँ
अभी वसीला-ए-इज़हार ढूँढती है निगाह
अभी सवाल कहाँ हसरत-ए-सवाल में हूँ
मुझे न देख मिरी ज़ात से अलग कर के
मैं जो भी कुछ हूँ फ़क़त अपने ख़द्द-ओ-ख़ाल में हूँ
मैं जी रहा हूँ ये मेरा कमाल है 'हशरी'
मैं अपने अहद की तहज़ीब के ज़वाल में हूँ
(1145) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554