हाल खुलता नहीं जबीनों से
हाल खुलता नहीं जबीनों से
रंज उठाए हैं जिन क़रीनों से
रात आहिस्ता-गाम उतरी है
दर्द के माहताब ज़ीनों से
हम ने सोचा न उस ने जाना है
दिल भी होते हैं आबगीनों से
कौन लेगा शरार-ए-जाँ का हिसाब
दस्त-ए-इमरोज़ के दफ़ीनों से
तू ने मिज़्गाँ उठा के देखा भी
शहर ख़ाली न था मकीनों से
आश्ना आश्ना पयाम आए
अजनबी अजनबी ज़मीनों से
जी को आराम आ गया है 'अदा'
कभी तूफ़ाँ कभी सफ़ीनों से
(888) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अदा जाफ़री